फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BJP will teach a lesson to the violators: Saurabh

भितरघातियों को भाजपा सबक सिखाएगी : सौरभ

Thu, 17 Mar 2022 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
BJP will teach a lesson to the violators: Saurabh
हरदोई। विधानसभा चुनाव में पार्टी और सरकार का चोला ओढ़कर भितरघात करने वालों को भाजपा सबक सिखाएगी।
विज्ञापन

आठों विधानसभा से ऐसे लोगों को चिह्नित की सूची तैयार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए प्रदेश नेतृत्व को भेजी जा रही है। यह बात चुनावी नतीजे आने के बाद पहली बार भाजपा कार्यालय पर पदाधिकारियों के साथ बैठक में जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र नीरज ने कही।
होली से पहले बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों की बैठक में उन नामों पर चर्चा की, जिन्होंने भाजपाई होने का नकाब लगाकर अंदर ही अंदर भाजपा प्रत्याशियों को हराने की भरपूर कोशिश की।
विज्ञापन

इसमें जिले भर के विधानसभावार भितरघातियों के नामों पर चर्चा हुई और सूची बनाकर प्रदेश नेतृत्व को भेजी जा रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा में अनुशासन ही उसकी सफलता की कुंजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि अब अनुशासन तोड़ने वालों को दंड प्रक्रिया से तो गुजरना ही पड़ेगा। कहा कि सरकार द्वारा किसी भी तरह लाभ प्राप्त कर रहे लोगों को भी पार्टी चिह्नित कर कार्रवाई होगी।

इससे आगे चलकर एक उदाहरण पेश होगा। इससे ईमानदार कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, संजय सिंह, अजीत सिंह बब्बन, अनुराग मिश्र, अविनाश पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed