फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BJP will get absolute majority in Delhi : Singh

दिल्ली में मिलेगा भाजपा को पूर्ण बहुमत : सिंह

Sat, 07 Feb 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 07 Feb 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
BJP will get absolute majority in Delhi : Singh

भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने दावा

विज्ञापन
किया कि दिल्ली में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी। जनता अब आम आदमी पार्टी की सच्चाई जान चुकी है। हर ओर कांग्रेस मुक्त भारत की गूंज है। वह यहां सदस्यता अभियान की समीक्षा के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

सर्वेश जनसेवा के आवास पर उन्होंने कानून व्यवस्था पर प्रदेश सरकार पर तंज कसे। कहा कि कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। बसपा की जातिवादी राजनीति भी विफल हो गई है। अगले चुनाव में भाजपा ही बेहतर विकल्प के रूप में सामने होगी। दावा किया कि सबका साथ, सबका विकास के तहत मुसलमानों का रुझान भाजपा की ओर बढ़ रहा है।

शुक्रवार को क्षेत्र के जैनुल और वसीम खां समेत करीब चार दर्जन मुसलिमों ने प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष संदीप सिंह के समक्ष भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया। भाजयुमो ने पार्टी ज्वाइन करने वाले मुसलिमों का स्वागत करते हुए कहा कि नए लोगों को पूरा सम्मान दिया जाएगा।

जिले से 13 हजार सदस्य बनाने के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक करीब 6 हजार सदस्य बनाए जा चुके हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि हम लक्ष्य से कहीं ज्यादा सदस्य बनाएंगे। इस मौके भाजयुमो जिलाध्यक्ष संदीप सिंह ने गौरव गुप्ता को जिला मंत्री और भानु मिश्रा को भाजयुमो नगर अध्यक्ष बनाया।

उधर, बस स्टैंड पर बूथ लगा कर 150 नए लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, सर्वेश जनसेवा, मंजुलकांत पांडेय, विपिन भारद्वाज, तौसीफ हैदर, रामदास कटियार, रीतेश सिंह, विजय कटियार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed