{"_id":"60bceb6aa846815d156605e2","slug":"bjp-state-president-swatantra-dev-singh-reached-to-hardoi-tribute-to-rambali-mishra","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: रामबली मिश्रा के निधन से भाजपा को अपूर्णनीय क्षति, स्वतंत्र देव सिंह ने घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: रामबली मिश्रा के निधन से भाजपा को अपूर्णनीय क्षति, स्वतंत्र देव सिंह ने घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
Sun, 06 Jun 2021 09:10 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 06 Jun 2021 09:10 PM IST
सार
रामबली मिश्रा का 15 मई को कोरोना की चपेट में आने से निधन हो गया था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा के साथ दिवंगत रामबली मिश्रा के आवास पर पहुंचे। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
स्वतंत्रदेव सिंह ने रामबली मिश्रा को दी श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता व ख्यातिलब्ध अधिवक्ता रामबली मिश्रा के हरदोई सुभाष नगर स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि रामबली मिश्रा के निधन से पार्टी को अपूर्णनीय क्षति हुई है।
जिले में भाजपा का मार्ग दर्शक चला गया। रामबली मिश्रा का 15 मई को कोरोना की चपेट में आने से निधन हो गया था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा के साथ दिवंगत रामबली मिश्रा के आवास पर पहुंचे। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
सिंह ने कहा कि वर्ष 2004 में जब वह युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष थे, तब लोकसभा चुनाव के दौरान घर आने का मौका मिला था। रामबली मिश्रा के छोटे पुत्र भाजपा के जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा से मुखातिब होते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अब आगे आकर उनकी तरह ही पार्टी के कार्यक्रमों में मजबूती से सहभागिता करें।
विज्ञापन
जिला महामंत्री अजीत सिंह बब्बन, ओम वर्मा और सतेंद्र राजपूत के अलावा निवर्तमान क्षेत्रीय मंत्री पीके वर्मा, अभिषेक ठाकुर, संतोष सिंह मौजूद रहे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने पूर्व जिला महामंत्री और शासकीय अधिवक्ता रामचंद्र सिंह राजपूत के आवास पर भी पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। रामचंद्र राजपूत का निधन 17 मई को कोरोना से हो गया था। उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य जयदेवी राजपूत को ढांढस बंधाया।