{"_id":"5a5aafbfd20d9ec9bdf8fcc773b4295b","slug":"bjp-started-the-camp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की सदस्यता दिलाने को लगा कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की सदस्यता दिलाने को लगा कैंप
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Wed, 31 Dec 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की आनलाइन सदस्यता अभियान को लेकर मंगलवार को
विज्ञापन
भाजयुमो पदाधिकारियों ने कैंपों का आयोजन किया। शहर में रेलवे स्टेशन परिसर
में तथा ग्रामीण क्षेत्र में विधानसभा सांडी के ग्राम कालेआम बाजार में
कैंप लगाकर लोगों को सदस्यता ग्रहण कराई।
इसके लावा लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए आगामी चुनाव में भाजपा को जिताने की अपील की। भाजयुमो के राजीव पाल के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन परिसर तथा जिला संयोजक मीडिया प्रकोष्ठ अभिषेक पांडेय के निर्देशन में विधानसभा सांडी के कालेआम बाजार में कैंप लगाया गया।
लोगों को आनलाइन सदस्यता ग्रहण कराने के साथ ही उन्हें भाजपा द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। जिलाध्यक्ष संदीप सिंह ने कहा कि लोगाें को अधिक से अधिक संख्या में जोड़कर भाजपा को मजबूत करना है, ताकि आने वाले चुनावों में पार्टी प्रदेश में भी अपनी सरकार बना सके।
उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में लोगाें की सुरक्षा के प्रति कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा और भ्रष्टाचार भी चरम सीमा पर पहुंच गया है। जिला महामंत्री अर्जुन सिंह चंदेल ने कहा कि प्रदेश में जो स्थिति है, उसके लिए मौजूदा सरकार ही जिम्मेदार है।
कहा कि युवाओं के साथ छलावा किया जा रहा है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, राजीव पाल, वैभव चंदेल, जीत ठाकुर, शिवम वर्मा, विकास पांडेय, राहुल मौर्या, सोमेंद्र सिंह, शिवम पांडेय, संकटा प्रसाद और विनय सिंह आदि मौजूद थे।