फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BJP's National Vice President Radha Mohan Singh said Yogi made Uttar Pradesh

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह बोले: प्रश्नों वाले प्रदेश को योगी ने बनाया उत्तर प्रदेश

Tue, 07 Dec 2021 05:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 07 Dec 2021 05:53 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने पार्टी कार्यालय में आयोजित दो सत्रों की बैठक के बाद लखनऊ रवाना होने से पहले पत्रकारों के सवाल के जवाब में सिर्फ इतना कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्ग दर्शन में यूपी का भी तेजी से विकास हो रहा है।

विज्ञापन
BJP's National Vice President Radha Mohan Singh said Yogi made Uttar Pradesh
हरदोई: भाजपा कार्यालय में बोलते राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह ने कहा है कि पूर्व की सरकारों में उत्तर प्रदेश सिर्फ प्रश्न प्रदेश बनकर रह गया था। आतंकवाद, भ्रष्टाचार जैसे  बहुत बड़े प्रश्न वर्ष 2017 से पहले प्रदेश के सामने थे, लेकिन केंद्र सरकार के सहयोग से योगी आदित्यनाथ ने इन प्रश्नों का जवाब दिया और प्रदेश को वास्तव में उत्तर प्रदेश बना दिया।
विज्ञापन


राधा मोहन सिंह ने मंगलवार को भाजपा के जिला कार्यालय में बैठक कर कार्यकर्ताओं और नेताओं को जीत का फार्मूला बताया, लेकिन मीडिया से दूरी बनाए रखी। भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने पार्टी कार्यालय में आयोजित दो सत्रों की बैठक के बाद लखनऊ रवाना होने से पहले पत्रकारों के सवाल के जवाब में सिर्फ इतना कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्ग दर्शन में यूपी का भी तेजी से विकास हो रहा है।
विज्ञापन


वर्ष 2017 से पहले की स्थिति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश का नाम उत्तर प्रदेश जरूर था, लेकिन यहां प्रश्रों का बोझ पड़ा हुआ था। गुंडा और माफिया राज था, शीर्ष पदों पर बैठे लोग भ्रष्टाचार में लिप्त थे। खून खराबा होना आम बात थी, लेकिन योगी आदित्यनाथ के सत्ता संभालने के बाद हालात बदले।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर क्षेत्र के प्रश्नों का उत्तर मिल गया। जिन प्रश्रों को लेकर लगता था कि इनके जवाब पता नहीं कब मिलेंगे उन सब के जवाब योगी आदित्यनाथ की सरकार ने दे दिए और अब प्रदेश प्रश्र प्रदेश नहीं बल्कि वास्तव में उत्तर प्रदेश बन गया है। इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल और जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed