{"_id":"57dc3bba4f1c1b4509d47fce","slug":"bjp-mp-officers-took-classes-at-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार पर भाजपा सांसद ने ली अफसरों की क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार पर भाजपा सांसद ने ली अफसरों की क्लास
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई्र
Updated Sat, 17 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
विकास भवन में आयोजित जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण की बैठक को संबोधित करते भाजपा सांसद अंशुल वर्मा, साथ में सांसद अंजू बाला, डीएम विवेक वार्ष्णेय व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में जिले में बुखार से हाहाकार का मुद्दा प्रमुखता से उठा। अध्यक्षता कर रहे सांसद अंशुल वर्मा ने शहरों और गांवों में नियमित फॉगिंग न होने पर अफसरों की क्लास ली। उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य से लापरवाही न करें, अगर जरूरत है तो मेरे निधि से सभी ब्लॉकों के लिए एक-एक फॉगिंग मशीन खरीदेें। स्वास्थ्य योजनाओं के प्रचार में लापरवाही पर भी सांसद ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विकास भवन में शुक्रवार को जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता कर रहे भाजपा सांसद अंशुल वर्मा ने जिले में बुखार से मचे हाहाकार को गंभीरता से लिया। उन्होंने कहा कि इस समय जिले में मच्छर जनित बीमारियों की भरमार है। पिछली बैठक में नगरों और गांवों में फॉगिंग के निर्देश दिए थे। तब मशीनें खराब बताई गई थीं। अभी तक मशीनें ठीक होकर नहीं आईं। उन्होंने कहाकि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ न करें।
विज्ञापन
मैं अपनी निधि से सभी ब्लॉकों के लिए फॉगिंग मशीन के खरीदने की स्वीकृति देता हूं। अन्य जनप्रतिनिधि भी अपनी-अपनी निधि से फॉगिंग मशीन के लिए सहयोग करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के चलाए जा रहे कार्यक्रमों को गंभीरता से लें, इनमें औपचारिकता बिल्कुल न करें। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के प्रचार में व्यय में गड़बड़ी सामने आई।
विज्ञापन
सांसद ने इसकी जांच करने का निर्देश दिया। सांसद ने संडीला में पोस्टमार्टम शुरू करने पर अधिकारियों को शाबाशी भी दी। बैठक की सह अध्यक्ष सांसद अंजू बाला ने कहा कि यह देखा जा रहा है कि सीएचसी व पीएचसी में मानक के अनुरूप सफाई व्यवस्था नहीं दिख रही है। उन्होंने बताया कि उन्होंने गत दिवस ब्लॉक कछौना के सीएचसी का आकस्मिक निरीक्षण किया था। वहां बेड पर बेड सीट नहीं है। गद्दे फटे हैं।
प्रांगण में भारी गंदगी दिखी। इस पर जिलाधिकारी ने सांसद को अश्वस्त किया कि संबंधितों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई होगी। बैठक में जननी सुरक्षा योजना, कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्त्रस्म, अन्धता निवारण, नियमित टीकाकरण, पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियन्त्रण, जननी शिशु, परिवार कल्याण, मैटरनल डेथ आडिट राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य, पीसीपीएनडीटी, आशा एवं आशा संगिनी, रोगी कल्याण समिति एवं ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण, क्वालिटी एश्योरेंस सेल, एमसीटीएस आदि कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की गई।
सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले में संचालित कार्यक्रमों की जानकारी सदन को दी। वहीं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अश्विनी कुमार ने गत बैठक की कार्यवाही को सदन के समक्ष प्रस्तुत किया। इस मौके पर सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।