{"_id":"5e821c808ebc3e75d725c600","slug":"bjp-mp-geves-1-crore-for-safety-for-corona-hardoi-news-knp553015755","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सांसद ने एक करोड़ रुपये और दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सांसद ने एक करोड़ रुपये और दिए
विज्ञापन
हरदोई। भाजपा के राज्यसभा सदस्य डॉ. अशोक वाजपेयी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक माह का वेतन और क्षेत्र विकास निधि से एक करोड़ रुपये कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए देने की घोषणा की है।
ये धनराशि पूर्व में हरदोई जनपद को निधि से दिए गए 50 लाख रुपये के अतिरिक्त है। सांसद अशोक वाजपेयी ने राज्यसभा की एमपीलैड संसदीय समिति के अध्यक्ष और जिलाधिकारी लखनऊ को पत्र भेज दिया है।
मूल रूप से हरियावां विकास खंड के ग्राम बूढ़ागांव निवासी डॉ. अशोक वाजपेयी भाजपा से राज्यसभा सदस्य हैं। 22 मार्च को उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए हरदोई को
विज्ञापन
50 लाख रुपये अपनी निधि से देने की घोषणा कर जिलाधिकारी लखनऊ को पत्र भेजा था। हालांकि अभी ये बजट जनपद को नहीं मिला है। अब सांसद ने अपना एक माह का वेतन व विकास निधि से एक करोड़ रुपये और देने की घोषणा की है। डॉ. अशोक वाजपेयी की इस घोषणा की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।