फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   bjp ki uplabdhi gina bante mask

मोदी-योगी की उपलब्धियां बताकर वितरित किए मास्क

Sat, 13 Jun 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
bjp ki uplabdhi gina bante mask
फोटो-11- वैटगंज में भाजपा के परिवार संपर्क अभियान में लोगों को पत्रक सौंपते जिला पंचायत के पूर्व अध - फोटो : HARDOI
हरदोई। भाजपा के परिवार संपर्क अभियान के तीसरे दिन शनिवार को जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों से संपर्क किया। इस दौरान लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताईं। हर परिवार को मास्क देकर कोरोना के प्रति जागरूक भी किया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने ग्राम टोडरपुर में संपर्क किया। सवायजपुर से भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ग्राम पंचायत चाऊंपुर के मजरा वारी में लोगों से मिले। उन्हें कोरोना संकट काल में सरकार द्वारा किए गए प्रयासों से अवगत कराया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राकेश मिश्रा, राजेश्वर सिंह, अतुल सिंह, विकास श्रीवास्तव, मिथिलेश सिंह भूरा आदि मौजूद रहे। सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने लालपालपुर में परिवार संपर्क अभियान चलाया। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने वैटगंज में जन संपर्क किया। उन्होंने लोगों को मास्क भी वितरित किए। इस दौरान सुशील अवस्थी छोटे महाराज, हबीब लिट्टे, अंकित अवस्थी आदि मौजूद रहे। सदर सांसद जय प्रकाश ने ग्राम टेनी में, मिश्रिख सांसद अशोक रावत ने रूदामऊ में संपर्क किया। भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री ने सांडी विधानसभा क्षेत्र के बूथ 205 कराही में लोगों से मुलाकात की। यहां मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह चंदेल भी मौजूद रहे। शाहाबाद से भाजपा विधायक रजनी तिवारी ने कस्बे के मोहल्ला नईबस्ती, बजरिया में मास्क और पत्रक बांटे। बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा ने महेशपुर मढ़िया और समसपुर में लोगों से संपर्क किया। उन्होंने मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल के साथ घर-घर दस्तक दी और मास्क बांटे। सांडी में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मास्क वितरण किया। यहां श्यामजी शर्मा, अंशुल गुप्ता आदि मौजूद रहे। युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह ने बालामऊ के बूथ 194 पर और संडीला में भाजपा के नगर अध्यक्ष महेंद्र कुमार सोनी ने परिवार संपर्क अभियान के तहत 11 बूथों पर जनसंपर्क किया। इस दौरान महामंत्री अमित शर्मा मौजूद रहे।

फोटो-22- कराही में संपर्क अभियान के दौरान पत्रक देते निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री। सं?

फोटो-22- कराही में संपर्क अभियान के दौरान पत्रक देते निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री। सं?- फोटो : HARDOI

फोटो-23- शाहाबाद में संपर्क करतीं विधायक रजनी तिवारी। संवाद

फोटो-23- शाहाबाद में संपर्क करतीं विधायक रजनी तिवारी। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-27- ग्राम वारी में परिवार संपर्क अभियान के दौरान संपर्क करते विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रा?

फोटो-27- ग्राम वारी में परिवार संपर्क अभियान के दौरान संपर्क करते विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रा?- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed