फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   " BJP in UP million members '

‘यूपी में भाजपा के दो करोड़ सदस्य’

Thu, 24 Sep 2015 11:20 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई Updated Thu, 24 Sep 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
" BJP in UP million members '

भाजपा के प्रदेश प्रभारी सुनील बंसल ने कहा कि पार्टी

विज्ञापन
कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। देश में पार्टी के 11 करोड़ सदस्य बनाए गए हैं जिसमें उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा दो करोड़ सदस्य हैं। यह पार्टी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं ने जो अपना अद्वितीय योगदान दिया है, इसके लिए पार्टी उनकी प्रशंसा करती है। वह अतरौली के सूरज प्रकाश बालिका इंटर कालेज के प्रांगण में आयोजित भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन मौके पर बोल रहे थे।

हरदोई-मिश्रिख की सांसद अंजूबाला ने प्रदेश सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सूबे में व्याप्त भ्रष्टाचार किसी से छिपा नहीं है। प्रदेश सरकार ने जनता के विश्वास को छला है जिसका आगामी विस चुनाव में जनता मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में महिलाएं अपने को बिल्कुल सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही हैं।

आयोजक अक्षत मिश्रा ने कहा कि लोस चुनाव से जो भाजपा की लहर बनी है उसको कायम रखना है और आगामी विस चुनाव में विपक्षियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए यूपी में कमल खिलाकर पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनानी है। कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को आज हमने साकार किया है और भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने में हमारी सहभागिता है, जिससे हमें गर्व है। सक्रिय सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को समाप्त होगा।

भाजपा नेता राजकुमार शुक्ला ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों के साथ धोखा किया है। शिक्षामित्रों का समायोजन गलत तरीके से करना सपा सरकार की चाल है। सरकार द्वारा शिक्षामित्रों को बलि का बकरा बनाया गया है। भाजपा शिक्षामित्रों के साथ है और उनके सुख दुख में उनकी पूरी सहभागिता रहेगी।

इस विषय में दिल्ली तक आवाज बुलंद की जाएगी। किसी भी हालात में शिक्षामित्रों के साथ दुर्व्यवहार बर्दास्त नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विशुनदयाल शुक्ला द्वारा किया गया। इस मौके पर सांसद हरदोई अंशुल वर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र, पशुपति शंकर बाजपेई, नीरज मिश्र, प्रदीप मिश्र, उदित शुक्ला आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed