फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   bjp

व्यापारी सम्मान-सुरक्षा चाहते हैं, भाजपा ने खूब दिया : आशुतोष टंडन

Thu, 02 Dec 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
bjp
फोटो-9-रसखान प्रेक्षागृह में अभिवादन करते दिनेश गुप्ता, राज्य मंत्री महेश गुप्ता, कैबिनेट मंत्री - फोटो : HARDOI
हरदोई। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के बैनर तले शहर के रसखान प्रेक्षागृह में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में प्रदेश के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश को बीमारू राज्य कहा जाता था, लेकिन योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश हर मोर्चे पर नई गाथा लिख रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज भाजपा की जान है। व्यापारियों को सिर्फ सम्मान और सुरक्षा चाहिए, जो भाजपा की सरकार में खूब मिला।
विज्ञापन

सम्मेलन में मुुख्य अतिथि के रूप में आए आशुतोष टंडन ने कहा कि केंद्र सरकार की 44 योजनाओं में उत्तर प्रदेश अव्वल है। 2014 में जब नरेंद्र मोदी ने देश की सत्ता संभाली, तो उससे पहले का हाल सभी को याद होगा। सात वर्ष में पूरी दुनिया में भारत का मान नरेंद्र मोदी ने बढ़ाया। किसी के साथ भेदभाव नहीं किया गया और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के सूत्र पर कार्य किया गया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी का बच्चा-बच्चा भाजपा के साथ है। व्यापारी को ऐसे संस्कार मिलते हैं कि वह सिर्फ देना जानता है। पूरे गांव में अगर एक भी बनिया है, तो उस गांव में कभी कोई भूख नहीं रह सकता। उन्होंने कहा कि व्यापारियों और वैश्य समाज का भाजपा से विश्वास का रिश्ता है। व्यापारी शांति व्यवस्था चाहते हैं और वह इस सरकार में मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता ने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार में उद्यमी उत्तर प्रदेश में उद्योग लगाने से डरते थे, लेकिन अब सुरक्षा का भरोसा मिला, तो लोग उद्योग लगाने आए। यहां व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता आर्य, नगर पालिका हरदोई के अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर, सांडी के दिनेश गुप्ता, मल्लावां के विशाल जायसवाल, माधौगंज के अनुराग मिश्रा आदि मौजूद रहे।
प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री महेश गुप्ता ने कहा कि सपा सरकार में व्यापारियों का उत्पीड़न होता था। अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जैसे लोग और अन्य बदमाश कुछ करते थे, तो पुलिस असहाय हो जाती थी। पुलिस पर भी बदमाश वार कर देते थे। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पाती थी, लेकिन योगी सरकार में पुलिस कमजोर नहीं पड़ती। बदमाश को ठांय ठांय ठांय ठांय ठस्स्स करने में पुलिस देर नहीं करती।
पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल व्यापारी सम्मेलन में पूरी रौ में दिखे। उन्होंने कहा कि नरेश का नाम लेने से गुंडा समाप्त हो जाता है और योगी का नाम लेने से गुंडा भस्म हो जाता है। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज धर्म चलाने में भी सहयोग करता है। फिर कहा कि जब हम भाजपा में आए, तो एक साल तक भाजपा वालों ने स्वीकार ही नहीं किया, लेकिन फिर सबकी समझ में आ गया। नरेश को मिटाना है तो नरेश से बड़ी लकीर खींचनी होगी। उन्होंने कहा कि कोई भी मुस्लिम हो उसके पुरखे हिंदू ही रहे होंगे। मुस्लिमों का इतिहास 700 साल पुराना है और हिंदुओं का पांच हजार साल पुराना। नरेश ने यह भी कहा कि हिंदुस्तान में रहकर जो पाकिस्तान की जिंदाबाद करेगा या पाकिस्तान की जीत पर पटाखे जलाएगा, उसके लिए तो फांसी की सजा का ही एलान होना चाहिए। उन्होंने खुद को मोदी-योगी का सारथी बताते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा को जिताने निकलेंगे और सभी व्यापारी इसमें सहयेाग करें।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के मथुरा की तैयारी संबंधी बयान पर पत्रकारों के सवालों का जवाब आशुतोष टंडन ने गोलमोल दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो भी आस्था के केंद्र हैं उन सबका विकास हो रहा है। जो भी पर्यटक स्थल हैं उनका भी विकास कराया जा रहा है। टीईटी परीक्षा का पेपर लीक होने को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर किए गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अखिलेश की सरकार में दुर्भावनाओं के साथ हेरफेर किया जाता था। भाजपा सरकार में टीईटी का पर्चा लीक हुआ, तो फौरन परीक्षा निरस्त हुई और गुनहगार जेल भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed