{"_id":"61be2811f097bb03fb05115e","slug":"bjp-government-says-lie-hardoi-news-knp6703403185","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में झूठ तो सपा में बढ़े दंगे, बसपा में बढ़ी थी विकास दर: सतीश मिश्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा में झूठ तो सपा में बढ़े दंगे, बसपा में बढ़ी थी विकास दर: सतीश मिश्रा
विज्ञापन
सांडी के वाजपेयी बाग में आयोजित बसपा की मंडलस्तरीय जनसभा में फूल माला पहनाकर राष्ट्रीय महासचिव ?
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांडी (हरदोई)। प्रदेश में भाजपा झूठ बोलकर सरकार चला रही है। इससे किसान, नौजवान, मजदूर व बेरोजगार सभी परेशान हैं। सांडी में आयोजित बसपा की मंडलस्तरीय जनसभा में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य सतीश मिश्रा ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि कहीं झूठ बोलने की प्रतियोगिता होगी तो भाजपा प्रथम आएगी। सपा राज में सर्वाधिक दंगे कराए गए। महिलाओं के साथ अत्याचारों की संख्या कहीं अधिक पहुंच गई। जबकि बसपा सरकार में विकास की दर बढ़ी और बेरोजगारों को नौकरी व कुशल प्रशासन मिला।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का कार्यकाल समाप्त हो रहा है पर शिलान्यास की होड़ लगी है। उन्होंने बसपा शासन में युवाओं को नौकरी देने का दावा किया और कहा कि सपा व भाजपा सरकार में पढ़ा लिखा युवा बेरोजगार हो गया।
किसानों की दोगुनी आय बढ़ाने की बात भाजपा करती है पर बसपा सुप्रीमों ने गन्ने का मूल्य 125 से 250 किया था और मजदूरी को भी बढ़ाया था। उन्होंने जोर देकर कहा कि सपा, भाजपा ने उत्तर प्रदेश का बुरा हाल कर दिया है। हर तरफ आतंक, बेरोजगारी व महंगाई है। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि राम के नाम पर धर्म का चेहरा लेकर भजपा ने अयोध्या के सुंदरीकरण के नाम पर जेबें भरीं।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि किसान अब तो मवेशियों से ही परेशान हैं। इस दौरान कमल वर्मा को सांडी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया गया। जनसभा में दिल्ली से आए मजदूर नेता महेंद्र वाल्मीकि, पूर्व मंत्री रामकुमार कुरील, सुनील शर्मा, कमल वर्मा, वीरेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।