{"_id":"954988566c091294f761b627968b6d65","slug":"bjp-district-president-killed-in-train-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी में मारी टक्कर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी में मारी टक्कर
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Thu, 30 Jul 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी
विज्ञापन
में एक अज्ञात कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह बाल बाल बच गए। जिलाध्यक्ष ने
अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध जान से मारने की नियत से टक्कर मारने का आरोप
लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उन्होंने राजनैतिक द्वेष वश हमला कराने का आरोप लगाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र स्वयं अपनी क्चालिस गाड़ी चलाकर अपने पैतृक गांच ओदरा नेवालिया से बुधवार की रात साढे़ नौ बजे अपने शहर के आवास राधानगर आ रहे थे।
रास्ते में कुतुआपुर और फर्दापुर के पास बिलग्राम की ओर से आ रही सवारी गाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे वह बाल बाल तो बच गए, पर चोटें आ गई। वहीं मौका पाकर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। जिलाध्यक्ष गुुुरुवार की सुबह कोतवाली पहुंचे और कोतवाल नागेश मिश्र को घटना की जानकारी देकर चालक के विरुद्ध तहरीर दी, जिसमें बताया कि अज्ञात वाहन चालक ने उनको जान से मारने की नियत से जानबूझ कर टक्कर मार दी।
उन्होंने आरोप लगाया कि उनके ऊपर साजिशन हमला किया गया है। उन्होंने कहा कि उन पर राजनैतिक द्वेषवश हमला कराया गया। उनकी तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर उनको चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया।
उधर, इस बाबत कोतवाल नागेश मिश्र ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान, भाजपा नेता कमलेश पाठक आदि मौजूद थे।