फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   bjp,crime,hardoi,fighting,hardoi news

पिहानी में भाजपा बूथ अध्यक्ष पर हमला, तीन गिरफ्तार

Sun, 24 Jan 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
bjp,crime,hardoi,fighting,hardoi news
हरदोई। पिहानी कस्बे के मोहल्ला मिश्राना में अकारण गली में आवाजाही से मना करने पर कस्बे के ही कई युवाओं ने भाजपा के बूथ अध्यक्ष सागर पांडेय के घर पर हमला बोल दिया। आरोप है कि हथियार लेकर दबंगई करते हुए युवकों ने सागर पांडेय के साथ मारपीट भी की। बाद में मोहल्ले के अन्य लोगों के जमा होने पर आरोपी तीन बाइक छोड़ कर भाग निकले। पुलिस ने छह नामजद व सात- आठ अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर इनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला मिश्राना निवासी सागर पांडेय ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार की शाम पिहानी कस्बे के अकबर, साकिब, लारैब, उस्मान मंसूरी, आमिर, असद व 7- 8 अन्य अज्ञात युवक उनके घर पर आए और मारपीट करते हुए गालियां व जान से मारने की धमकी देने लगे। उनके शोर पर मोहल्ले के अन्य लोग आ गए, जिस पर हमलावर तीन बाइक छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed