फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bingo students showed their talent by playing zigzags and won gifts

Hardoi News: बिंगो टेढ़े-मेढ़े खाकर छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, जीते उपहार

Wed, 06 Dec 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 06 Dec 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bingo students showed their talent by playing zigzags and won gifts
हरदोई। विकास खंड व कस्बा टड़ियावां के ज्ञानदीप डिग्री कॉलेजज में बुधवार को छात्र-छात्राओं ने खूब धमाल मचाया। मौका था बिंगो टेढ़े-मेढ़े व अमर उजाला की ओर से आयोजित 'यूपी करे ईट, फिर रिपीट' प्रतियोगिता का। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों व शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

बिंगो टेढ़े-मेढ़े व अमर उजाला की ओर से हुई प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने समूह बनाकर संगीत व नृत्य की प्रस्तुतियां दी। सेल्फी प्वाइंट पर जमकर सेल्फी लीं। डॉट गेम में निशाना साधा। प्रतिभा के बल पर विद्यार्थियों ने उपहार जीते। ज्ञानदीप डिग्री कॉलेज में 'यूपी करे ईट, फिर रिपीट' प्रतियोगिता के लिए छात्र-छात्राओं की होड़ रही। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों के साथ प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाया। एंकरिंग करते हुए वैभव श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं से सवाल किए। सही जवाब आने पर संबंधित विद्यार्थी को उपहार दिए गए। साथ ही इसके छात्र-छात्राओं को बिंगो टेढ़े-मेढ़े के पैकेट बांटे गए। आयोजक ने छात्र-छात्राओं को बताया कि बिंगो टेढ़े-मेढ़े की ओर से रील बनाओ प्रतियोगिता चल रही है। जिस रील को अधिक लाइक मिलेंगे, उन्हें आइफोन, ड्रोन कैमरा और गिंबल आदि जीतने का मौका मिलेगा। पूजा-रूपाली ने कार्यक्रम कर बिंगों के प्रोजेक्टों की खूबियां गिनाईं। कॉलेज प्राचार्या डॉ. इंदु शुक्ला सहित शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed