फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bikers snatched the bag of a young man who was going to perform Tilak ceremony of his daughter and fled

Hardoi News: बेटी का तिलक चढ़ाने जा रहे युवक का बैग छीनकर बाइकर्स भागे

Sat, 03 May 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 03 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bikers snatched the bag of a young man who was going to perform Tilak ceremony of his daughter and fled
फोटो-24-जानकारी देता केदार। संवाद
विज्ञापन

- बैग में थे 21 हजार रुपये और सोने की चेन, मल्लावां नगर में बृहस्पतिवार रात हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मल्लावां। बेटी का तिलक चढ़ाने जा रहे शख्स से बाइक सवार दो युवक बैग छीनकर भाग निकले। बैग में 21 हजार रुपये और एक लाख रुपये कीमत की सोने की चेन थी। एसपी नीरज कुमार जादौन ने घटनास्थल का जायजा लिया। खुलासे के लिए टीमें गठित की गई हैं। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र के प्रतापखेड़ा निवासी केदार ने बेटी की शादी मल्लावां नगर के मोहिउद्दीनपुर निवासी अनिरुद्ध के साथ तय की थी। बृहस्पतिवार की रात में तिलक चढ़ना था। केदार के मुताबिक रिश्तेदारों के साथ वह तिलक लेकर रात लगभग साढ़े नौ बजे नगर से निकले कटरा-बिल्हौर मार्ग पर स्थित चुंगी नगर दो पर पहुंचे थे। साथ में आए कुछ रिश्तेदारों के वाहन पीछे रह गए थे।
विज्ञापन

पीछे से वाहनों के आने पर वह सड़क पर खड़े होकर वाहनों की लाइन लगवा रहे थे। इसी बीच बाइक सवार दो लोग आए और उनके हाथ से बैग छीनकर भाग निकले। एसपी ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए एसओजी समेत कई टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed