{"_id":"686c02484f1bc28bc704537c","slug":"bike-thieves-arrested-in-gang-seven-bikes-recovered-hardoi-news-c-213-1-hra1006-133960-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: गिरोह बनाकर बाइक चोरी करने वाले गिरफ्तार, सात बाइकें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: गिरोह बनाकर बाइक चोरी करने वाले गिरफ्तार, सात बाइकें बरामद
विज्ञापन
पुलिस ने बरामद की बाइकें।
शाहाबाद। पुलिस ने अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह को पकड़ा है। आरोपियों के पास से अलग-अलग जनपदों से चोरी की गईं सात बाइकें बरामद हुई हैं। आरोपियों से पूछताछ कर करने के बाद पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।
कोतवाल उमेश त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को वासितनगर मार्ग पर जर्जर मंगलादीन कोठी से पांच बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से अलग-अलग जगहों से चोरी की सात बाइकें बरामद हुई हैं।
बरामद बाइकों के साथ शाहजहांपुर जनपद के रौजा क्षेत्र के डींगुरपुर असलानी निवासी गोलू, अमरोहा जनपद के नौगवां शादात थाना क्षेत्र के नंगली शेख निवासी अश्वनी, मैनपुरी जनपद करहल थाना क्षेत्र के नगला निवासी रोहित कुमार, एटा जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के नंदगांव निवासी कृष्णा ठाकुर, प्रयागराज जनपद के जनकपुर थाना क्षेत्र के मेजा गांव निवासी सत्यम को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
आरोपियों ने बताया कि मझिला थाना क्षेत्र के साथ शाहजहांपुर व गौतमबुद्धनगर से भी बाइकें चोरी की हैं। बताया कि गिरोह बनाकर चोरी की गईं बाइकों को सस्ते दामों में बेच देते थे।
यहां से चोर की गईं बाइकें
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बीती 17 फरवरी को मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम पलियादेव से एक बाइक चोरी की थी। शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद थाना क्षेत्र से एक बाइक, गौतमबद्धनगर के एकोटेक थाना क्षेत्र से तीन और सूरजपुर थाना क्षेत्र से दो बाइक चोरी की थीं।