फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike skids while trying to save a dog; uncle and nephew crushed to death by a bus coming from behind.

Hardoi News: कुत्ते को बचाने में बाइक फिसली, पीछे से आ रही बस से कुचलकर मामा-भांजे की मौत

Sat, 05 Sep 2026 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Bike skids while trying to save a dog; uncle and nephew crushed to death by a bus coming from behind.
तिलहर (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर भेदपुर गांव के पास शनिवार सुबह कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। पीछे से आई निजी बस की चपेट में आने से आरसी मिशन थाना क्षेत्र के कनेंग गांव निवासी सोमेश शुक्ला (24) और उनके मामा हरदोई जिले के मल्लावां थाना क्षेत्र के राघवपुर गांव निवासी मोहित अवस्थी उर्फ अंकित (23) की मौत हो गई। दोनों बाइक से उत्तराखंड के कैंची धाम जा रहे थे। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर वाहन कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, सोमेश, उनके मामा मोहित, मौसेरे भाई राजकमल अग्निहोत्री और चचेरे भाई नितिन शुक्ला ने कैंची धाम जाने की योजना बनाई थी। शुक्रवार को मोहित उनके घर आए। रात में तैयारी के बाद शनिवार सुबह करीब पांच बजे चारों दो बाइकों से रवाना हुए। एक बाइक पर सोमेश और मोहित, जबकि दूसरी पर राजकमल और नितिन बैठे थे। दोनों बाइकें आगे-पीछे चल रही थीं।
विज्ञापन

भेदपुर गांव के पास अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में सोमेश की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और करीब 10 मीटर तक घिसटती चली गई। इसी दौरान पीछे से आई बस की चपेट में दोनों आ गए। सोमेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोहित ने राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाते समय दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा देखकर पीछे चल रहे राजकमल और नितिन बदहवास हो गए। उन्होंने परिजनों को सूचना दी। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि बस चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
--

परिवारों को मिला कभी न भरने वाला जख्म

शाहजहांपुर। भेदपुर के पास हुए हादसे की खबर दोनों परिवारों के लिए किसी वज्रपात से कम नहीं थी। पोस्टमॉर्टम हाउस पर सोमेश और मोहित के शव देखकर परिजन बेसुध हो गए। बोले-हादसे ने दो हंसते-खेलते परिवारों को कभी न भरने वाला जख्म दे दिया।
परिजनों के अनुसार, मोहित ने बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई की थी। उनके पिता विजय शंकर अवस्थी सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। मोहित की मौत से उनके भाई-बहन का रो-रोकर हाल बेहाल है। गांव के लोग भी पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचकर परिजनों को ढाढ़स बंधाते रहे।

परिजनों ने बताया कि दो भाइयों में बड़े सोमेश परिवार की रीढ़ थे। परिवार की कई जिम्मेदारियां उन्हीं के कंधों पर थीं। उनकी असमय मौत से भाई कामेश और मां अनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। सोमेश ने बीए की पढ़ाई की थी।

--

अयोध्या से हरिद्वार जा रही थी बस
बस चालक गुजरात का रहने वाला है। वह अयोध्या से महिलाओं और बच्चों समेत करीब 50 सवारियों को लेकर हरिद्वार जा रहा था। हादसे के बाद पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। बस में सवार यात्री दूसरे वाहनों से हरिद्वार के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed