{"_id":"60a29b068ebc3e729b5588ce","slug":"bike-road-accident-youth-dead-tree-hardoi-news-hardoi-news-knp6288112194","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत
विज्ञापन
मल्लावां (हरदोई)। मल्लावां-संडीला रोड पर गौसगंज के पास सोमवार की सुबह एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ में टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल युवक को मल्लावां सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
उन्नाव जनपद के थाना बांगरमऊ के गांव सिद्धरपुर निवासी निवासी विमलेश उर्फ पप्पू (36) सोमवार की सुबह गांव निवासी रामजी (23) के साथ बाइक से कासिमपुर के ग्राम हिया स्थित ससुराल जा रहा था।
विज्ञापन
मल्लावां-संडीला मार्ग पर साई नदी व गौसगंज के बीच स्थित प्राथमिक स्कूल के सामने बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हेलमेट न लगाए होने के कारण हादसे में विमलेश उर्फ पप्पू व रामजी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों से घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक पप्पू की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
रामजी को अस्पताल भिजवाया। इधर, हादसे में पप्पू की मौत की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि विमलेश उर्फ पप्पू के चार बच्चे हैं। वे दिल्ली में एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।