फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike riding youths collided with tractor trolley, one killed

बाइक सवार युवकों को ट्रैक्टर ट्राली ने मारी टक्कर, एक की मौत

Thu, 26 Nov 2020 08:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
Bike riding youths collided with tractor trolley, one killed
फोटो-18-सुमित की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
पचदेवरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रूपापुर भरखनी मार्ग पर बाइक सवार दो युवकों को गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। घटना मेें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

शाजहांपुर जनपद के अल्हागंज थानाक्षेत्र के ग्राम देवीपुर निवासी सुमित (22) पुत्र रविंद्र सिंह गांव निवासी अपने दोस्त अनिल (24) के साथ अपनी बीमार भैंस के इलाज के लिए डॉक्टर को बुलाने पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़िया जा रहा था। बाइक अनिल चला रहा था, जबकि सुमित पीछे बैठा हुआ था।
विज्ञापन

रूपापुर भरखनी मार्ग पर माननगला और हथौड़ा के बीच स्थित एक पुलिया के निकट विपरीत दिशा से आ रही गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक में पीछे बैठा सुमित उछलकर सिर के बल सड़क पर जा गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर पर गंभीर चोटें आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई जबकि घायल हुए अनिल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पास मिले अभिलेखों से परिजनों को सूचना दी गई। सुमित पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था और अपने पिता के साथ कृषि कार्यों में मदद करता था।

पाली थानाध्यक्ष विनोद गोस्वामी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पूरे मामले की रिपोर्ट पचदेवरा थाने में दर्ज की जाएगी, क्योंकि घटना स्थल पचदेवरा थाना क्षेत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed