फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike riding youth dies due to collision with vehicle

Hardoi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 15 Jun 2024 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies due to collision with vehicle
बेनीगंज। बघौली प्रतापनगर मार्ग पर किसी वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां लाया गया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सीतापुर जनपद के मछरेहटा थाना क्षेत्र के कंदुआपुर निवासी पंकज (22) बघौली रोड स्थित एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में ऑपरेटर के पद पर तैनात थे। शुक्रवार रात लगभग 10 बजे बाइक से निर्माण स्थल से घर जा रहे थे। बघौली प्रतापनगर मार्ग पर बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में बरौली गांव के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे सीएचसी कोथावां लाया गया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। दुर्घटना करने वाले वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed