{"_id":"65d8dd2a534ff6c5b40d83f9","slug":"bike-riding-uncle-injured-in-accident-niece-dead-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-110971-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हादसे में बाइक सवार मामा घायल, भांजी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हादसे में बाइक सवार मामा घायल, भांजी की मौत
Fri, 23 Feb 2024 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Fri, 23 Feb 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
शाहाबाद (हरदोई)। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में पिहानी मार्ग पर नगला कल्लू के पास मार्ग दुर्घटना में भांजी की मौत हो गई, जबकि मामा गंभीर रूप से घायल हो गया। भांजी की शादी बीते दिनों तय हो गई थी।
मझिला थाना क्षेत्र के भगौनापुर गांव निवासी रवि (20) खेती करता है। इन दिनों उसकी पत्नी की तबीयत खराब चल रही है। शुक्रवार को पत्नी की देखभाल के लिए अपने भतीजे आदित्य (10) के साथ कोतवाली क्षेत्र के नौगवां में अपनी भांजी शिल्पी (18) को लेकर बाइक से घर वापस जा रहा था। नगला कल्लू गांव के पास अचानक ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय बाइक ट्रैक्टर से टकराकर पलट गई।
घटना में शिल्पी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रवि घायल हो गया। घटना में आदित्य सकुशल बच गया। मृतका की शादी कुछ दिन पहले पिहानी कोतवाली क्षेत्र के खरकैया गांव में तय हुई थी। वह चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।