फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike riding cousins trampled by dumper

बाइक सवार चचेरे भाइयों को डंपर ने रौंदा

Tue, 08 Mar 2022 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Bike riding cousins trampled by dumper
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र में श्रीमार चौसार मार्ग पर मंगलवार की दोपहर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार चचेरे भाइयों को कुचल दिया। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक ने जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रामा सेंटर जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के नंदना गांव निवासी पवन (25) खेतीबाड़ी करते थे। मंगलवार को दोपहर बाइक से अपने चचेरे भाई रजनेश (22) के साथ श्रीमऊ बाजार जा रहा था।
चौसार-श्रीमऊ मार्ग पर नंदना मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पवन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रजनेश घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे के समय बाइक चला रहा पवन हेलमेट नहीं लगाए था। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिजन गंभीर हालत में रजनेश को जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उसे लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ राजपाल सिंह ने बताया कि डंपर का पता नहीं चल सका है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
10 माह मेें मिट गया सिंदूर
हादसे गहरा जख्म दे जाते हैं। इस दर्द का अहसास उसे है, जिसका बेटा या पति खो जाता है। ऐसा ही यह हादसा प्रीती को जिंदगी ही भर का जख्म दे गया। उसकी शादी के 10 माह बाद ही हम सफर छूट गया। उसकी मांग उजड़ गई।

डंपर ने छीना परिवार का सहारा
हादसे परिवार को बेसहारा कर जाते है। डंपर चालक की जरा से जल्दबाजी ने रजनेश की जिंदगी निगल ली। वह तीन भाइयों में बड़ा था। परिवार के भरण-पोषण का मात्र सहारा था। उसके जाने से पूरा परिवार सदमेे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed