फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike-riding couple and their daughter die after being crushed by a container

Hardoi News: कंटेनर से कुचलकर बाइक सवार दंपती की बेटी समेत मौत

Thu, 26 Mar 2026 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Bike-riding couple and their daughter die after being crushed by a container
हरपालपुर (हरदोई)। उन्नाव कटरा मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के ककरा के पास कार को ओवरटेक करने में बाइक सामने से आ रहे कंटेनर से जा भिड़ी। कंटेनर से कुचलकर बाइक सवार दंपती की बेटी समेत मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक कंटेनर छोड़कर मौके से भाग निकला। घटना के बाद लगभग 20 मिनट तक आवागमन बाधित रहने के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के ईसेपुर निवासी मोनू (30) खेती करते थे। भाई अनिल ने बताया कि मोनू और उनकी पत्नी नीलम (28) को पिछले दो दिन से बुखार आ रहा था। बृहस्पतिवार शाम लगभग पौने चार बजे मोनू अपनी पत्नी नीलम और बेटी लक्ष्मी (10) के साथ बाइक से दवा लेने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। शाम लगभग चार बजे उन्नाव कटरा मार्ग पर ककरा के पास वह कार काे ओवरटेक कर रहे थे। इस दौरान सांडी की ओर से आ रहे कंटेनर से बाइक टकरा गई। कंटेनर की चपेट में आकर बाइक सवार दंपती और उनकी बेटी कुचल गई। मौके पर ही तीनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन




घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस को नीलम के पर्स से आधार कार्ड मिला। इसके जरिये ग्राम प्रधान के माध्यम से परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कोतवाल वीरेंद्र पंकज ने बताया कि कंटेनर पुलिस के कब्जे में है। चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन








गूंज रही थीं चौपाइयां, बज रहे थे घंटे... फिर मच गई चीख-पुकार
ईसेपुर में रामऔतार ने नए मंदिर का निर्माण कराया था। इस मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम बृहस्पतिवार को था। गांव के ज्यादातर लोग इस आयोजन में शामिल थे। मोनू की मां रामवती व अन्य परिजन भी मंदिर गए हुए थे। यहां घंटे घड़ियाल के बीच रामचरितमानस की चौपाइयां गूंज रही थीं। इस बीच हादसे और इसमें दंपती समेत तीन की मौत की खबर आ गई। यहीं मौजूद रामवती बदहवास हो गईं तो फिर मौके पर चीख-पुकार मच गई। हर कोई मृतकों के घर और फिर घटनास्थल का रुख करने लगा।




और अब जिंदगी भर रखना होगा बच्चों का ख्याल
मोनू के दो बेटियां और एक बेटा है। सबसे बड़ी बेटी लक्ष्मी उनके साथ गई थी। उससे छोटी रुमझुम (8) और बेटा स्वागत (5) घर पर ही थे। मोनू अपने बड़े भाई अनिल की पत्नी शीला से दवा लेने जाने की बात कहकर आए थे। साथ ही कहा था कि जब तक वह लोग न आएं तब तक बच्चों का ख्याल रखें। इसके बाद हादसे की खबर आई तो शीला भी बिलख पड़ीं। हर कोई कह रहा था कि मोनू और नीलम को थोड़ी देर के लिए बच्चों का ख्याल रखने को कह गए थे लेकिन अब जिंदगी भर वही लोग बच्चों का ख्याल रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed