फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike rider's brother-in-law dies in road accident, brother-in-law injured

Hardoi News: सड़क हादसे में बाइक सवार बहनोई की मौत, साला घायल

Tue, 25 Nov 2025 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Bike rider's brother-in-law dies in road accident, brother-in-law injured
फोटो-10- मेडिकल कॉलेज में मौजूद मृतक सुनील के परिजन। संवाद - फोटो : प्रतीकात्मक
हरदोई। बघौली-माधौगंज मार्ग पर शारदा नहर के पास सोमवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार साले-बहनोई को टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन निजी वाहन से दोनों को मेडिकल कॉलेज लाए। यहां बहनोई को मृत घोषित कर दिया गया जबकि साले का इलाज किया गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के तत्यौरा गांव निवासी सुनील (32) खेती करते थे। बड़े भाई अनिल के मुताबिक, सुनील की ससुराल बघौली थाना क्षेत्र के किसवन गांव में है। सोमवार को सुनील के साले साहब लाल (27) के चचेरे भाई रिंकू की शादी थी। बरात माधौंगंज थाना क्षेत्र के भैंनामऊ गांव जानी थी। सोमवार शाम सुनील किसवन गए थे। वहां से सुनील और साहब लाल शादी में शामिल होने के लिए भैंनामऊ बाइक से गए थे। शादी में शामिल होकर दोनों देर रात वापस किसवन गांव आ रहे थे। बिना हेलमेेट लगाए बाइक साहब लाल चला रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान बघौली-माधौगंज मार्ग पर शारदा नहर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें दोनों सिर के बल सड़क पर गिर गए। शादी में शामिल होकर किसवन निवासी बाइक सवार गोविंद वापस आ रहे थे। उन्होंने दोनों को सड़क पर पड़ा देखा। परिजनों को सूचना दी। परिजन दोनों को निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज लाए। यहां देर रात 2:45 पर सुनील को मृत घोषित कर दिया गया। साहब लाल का इलाज किया गया। मृतक के परिवार में पत्नी सुनीता, चार पुत्री सुबीना, शिवांकी, प्रियांशी, निशा और एक पुत्र कृष्णा है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि हादसा दूसरे थाना क्षेत्र में हुआ है। शव का पंचनामा भरवाया गया।

फोटो-10- मेडिकल कॉलेज में मौजूद मृतक सुनील के परिजन। संवाद

फोटो-10- मेडिकल कॉलेज में मौजूद मृतक सुनील के परिजन। संवाद- फोटो : प्रतीकात्मक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed