फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike riders beat young man to death due to altercation

Hardoi News: कहासुनी में बाइक सवारों ने युवक की पीट-पीट कर की हत्या

Wed, 06 Mar 2024 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 06 Mar 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Bike riders beat young man to death due to altercation
सांडी (हरदोई)। बुधवार शाम को खेत पर आलू की फसल देखने गए युवक की बाइक सवार तीन युवकों ने कहासुनी में पीट-पीटकर कर हत्या कर दी। पुलिस विवाद के कारणों और आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला काजीटोला कैलाश राजपूत (25) का तालेपुरवा गांव में खेत है। पिता धनीराम ने बताया कि कैलाश खेतीबाड़ी में उनका हाथ बंटाता था। वह तालेपुरवा गांव में खेत की फसल देखने गया था। वहीं पर बाइक सवार तीन युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर बाइक सवार युवकों ने कैलाश पर खेत की बाड़ में लगी बल्ली से हमला कर दिया। इससे कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

बताया कि जानकारी वह पुत्र कैलाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। यहां पर डॉ. मुक्तिधवल ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष छोटे लाल ने बताया कि विवाद का कारण स्पष्ट नही हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पिता धनीराम ने बताया कि तीन पुत्रों में कैलाश सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed