फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike rider who fell after being hit by a pickup was crushed by a tractor, died.

Hardoi News: पिकअप की टक्कर से गिरे बाइक सवार को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

Sun, 31 May 2026 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Bike rider who fell after being hit by a pickup was crushed by a tractor, died.
फोटो-11- घटनास्थल पर पड़ी बाइक। संवाद
बावन। लोनार कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर शनिवार शाम पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सड़क पर गिरे बाइक सवार को पीछे से आई ट्रैक्टर-ट्राॅली ने कुचल दिया। मेडिकल कॉलेज में युवक को मृत घोषित कर दिया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन



सांडी थानाक्षेत्र के संगैचामऊ निवासी मनीष (37) खेती करते थे। शनिवार शाम वह किसी काम से हरदोई जा रहे थे। बावन और जगदीशपुर के बीच मनीष की बाइक में सामने से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। इसके कारण मनीष बाइक समेत सड़क पर गिर गए। इस दौरान पीछे से आ रही मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उन्हें कुचल दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बावन सीएचसी पहुंचाया। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुनील मिश्रा ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राॅली में मिट्टी और पिकअप में पॉलीथिन भरी हुई थी। दोनों वाहनों का पता लगा लिया गया है। परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed