फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike rider uncle injured in vehicle collision dies, nephew critical

Hardoi News: वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार चाचा की मौत, भतीजा गंभीर

Sun, 20 Apr 2025 10:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
Bike rider uncle injured in vehicle collision dies, nephew critical
हरदोई। बीती 15 अप्रैल की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए चाचा भतीजे में चाचा की उपचार के दौरान मौत हो गई। भतीजे का उपचार गंभीर हालत में लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के मिरगावां निवासी अमर सिंह (52) खेती करते थे। 15 अप्रैल की शाम वह अपने पारिवारिक भतीजे अतुल सिंह (32) के साथ बाइक से खेत गए थे। देर शाम हरदोई पिहानी मार्ग पर खेत से वापस आते समय सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से अमर सिंह और अतुल घायल हो गए थे। अमर सिंह के छोटे भाई मनोज के मुताबिक दोनों को हरदोई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। यहां से दोनों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

लखनऊ में शनिवार को चिकित्सकों ने अमर सिंह की हालत में कोई सुधार न देखकर घर ले जाने की सलाह दी थी। परिजन उन्हें दूसरे चिकित्सक के पास कानपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही अमर की मौत हो गई। परिजन शव लेकर देर रात घर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिवार में पत्नी विमला, चार पुत्र और एक पुत्री है। मनोज के मुताबिक अतुल सिंह का उपचार लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है और उसकी हालत गंभीर है। देहात कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed