{"_id":"6197b88f4e32372c826344f8","slug":"bike-rider-three-people-were-hit-by-a-car-two-killed-and-one-injure-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: गंगा स्नान कर लौट रहे बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, चाचा-भतीजे की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: गंगा स्नान कर लौट रहे बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, चाचा-भतीजे की मौत, एक घायल
Fri, 19 Nov 2021 08:15 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 19 Nov 2021 08:15 PM IST
सार
राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
राज घाट से गंगा स्नान कर लौट रहे बाइक सवारों को बघौली थाना क्षेत्र में हरदोई लखनऊ मार्ग परधतनखेड़ा के निकट कार ने रौद दिया। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौके पर मौत हो गई। एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायल हो जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
सीतापुर जनपद के महोली थाना क्षेत्र के पक्खा पुरवा निवासी अरुण (28) कार्तिक पूर्णिमा पर गुरुवार की शाम बाइक से राजघाट गंगा स्नान करने गया था,साथ में उसका बड़ा भाई जयशंकर( 32),परिवार के रिश्ते के चाचा संजय (30) भी साथ में गए थे,गंगा स्नान कर सभी गुरुवार की सुबह घर लौट रहे थे। रास्ते में बघौली थाना क्षेत्र में लखनऊ मार्ग पर धतनखेड़ा के निकट पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे,जिसमें जयशंकर और संजय की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे अरुण हेलमेट लगाए होने से जान बच गई। लेकिन वह घायल हो गया। घटना के बाद चालक कार लेकर भाग गया।
विज्ञापन
राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया कि मृतकों के पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई है। परिजनों के आने पर शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन