फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike rider teenager killed in accident, fellow injured

Hardoi News: हादसे में बाइक सवार किशोर की मौत, साथी घायल

Thu, 09 Mar 2023 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 09 Mar 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Bike rider teenager killed in accident, fellow injured
हादसे में बाइक सवार किशोर की मौत, साथी घायल
विज्ञापन

- मल्लावां से वापस घर लौट रहे थे दोनों बाइक सवार

संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। मल्लावां-संडीला रोड पर बुधवार रात गोसवा नयागांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किशोर समेत दो घायल हो गए। इसमें किशोर की ट्रामा सेंटर लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे साथी का इलाज संडीला के निजी अस्पताल में चल रहा है।


बघौली थाना क्षेत्र के परनुआ निवासी कुलदीप (17) इस समय कमालपुर कोतवाली कछौना में अपने मामा के यहां रहता था। वह इसी गांव के रहने वाले अपने साथी बृजेश कुमार (18) के साथ बाइक से बुधवार रात मल्लावां से घर लौट रहा था। संडीला-मल्लावां मार्ग पर गोसवा नयागांव के पास किसी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर परिजन व मल्लावां पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों को सीएचसी मल्लावां में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से डाॅक्टर ने कुलदीप की स्थिति गंभीर देख उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बाइक चला रहे कुलदीप ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। वहीं घायल बृजेश कुमार का इलाज संडीला के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। परिजनों के अनुसार बृजेश का जबड़ा टूट गया है, उसकी हालत काफी नाजुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed