फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike rider PRD jawan dies due to vehicle collision

Hardoi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार पीआरडी जवान की मौत

Wed, 19 Apr 2023 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Bike rider PRD jawan dies due to vehicle collision
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर सोमवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पीआरडी जवान की मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर मौके पर पहुंचकर कासिमपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम समोधा गांव निवासी राम भजन (54) कासिमपुर थाने में पीआरडी के पद पर तैनात थे। सोमवार देर रात थाने से ड्यूटी के लिए शाहपुर चमरहा स्थित बैंक ऑफ इंडिया जा रहे थे। रास्ते मे कासिमपुर थाना क्षेत्र के संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर गुलाबी खेड़ा गांव के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे राम भजन विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी सुबह पुलिस को हुई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मृतक के परिजन को दी गई। कोतवाल महेश चंद्र ने बताया कि तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। मृतक के एक बेटा प्रमोद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed