{"_id":"64d3eeb50614efc3f10e087a","slug":"bike-rider-killed-in-tractor-collision-cousin-injured-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-1917-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चचेरा भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चचेरा भाई घायल
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र में नेवादा भटपुर मार्ग पर बुधवार दोपहर बाद ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया है,लेकिन चालक फरार है।
अतरौली थाना क्षेत्र के भटपुर निवासी सूरज (17) चचेरे भाई अंकुल (19) के साथ बाइक से नेवादा बाजार जा रहा था। नेवादा भटपुर मार्ग पर बंगाली ईंट भट्ठा के पास ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर अतिरिक्त निरीक्षक वहीद अहमद मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस सेवा से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरावन में भर्ती कराया।
यहां डाॅ. अरविंद कुमार ने सूरज को मृत घोषित कर दिया, जबकि अंकुल का उपचार चल रहा है। सूरज कक्षा नौ का छात्र था। चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश मिश्र ने बताया कि ट्रैक्टर को थाने में खड़ा करा लिया गया है। सूरज के पिता बेचेलाल की तहरीर पर ट्रैक्टर के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।