{"_id":"6a0df465cd7af0cf2b0be223","slug":"bike-rider-killed-in-car-collision-uncle-and-cousin-injured-hardoi-news-c-213-1-hra1004-150086-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चाचा व चचेरा भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चाचा व चचेरा भाई घायल
विज्ञापन
फोटो- 10- ललित। फाइल फोटो
हरदोई। सवायजपुर मार्ग पर सोमवंशीपुरवा के पास शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात कार ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि चाचा और उनका पुत्र घायल हो गया। गंभीर हालत में चाचा को मेडिकल कॉलेज से ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। घटना के बाद चालक कार छोड़कर मौके से भाग निकला।
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के तौकलपुर निवासी दिनेश (54) खेती करते हैं। वह शहर के बावन चुंगी के पास अपना मकान बनवा रहे हैं। मंगलवार को दिनेश अपने पुत्र राजू (28) के साथ मकान निर्माण का काम देखने हरदोई आए थे। उनका भतीजा ललित कुमार मिश्रा (34) यहां पहले से मौजूद था। शाम को काम खत्म होने के बाद तीनों एक ही बाइक से गांव जा रहे थे। हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर सोमवंशीपुरवा के पास सामने से आई कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में ललित की मौके पर ही मौत हो गई। दिनेश और राजू गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर भागे तो चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां से दिनेश को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। ललित के परिवार में पत्नी स्वयंका, एक पुत्र व एक पुत्री है। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि कार पुलिस के कब्जे में है। परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।