{"_id":"696d185fa55b585478052fe1","slug":"bike-rider-killed-friend-injured-in-tractor-trolley-collision-hardoi-news-c-213-1-hra1006-143528-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त घायल
विज्ञापन
फोटो-19- राजेश। फाइल फोटो
पिहानी। गोपामऊ मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसा पिहानी कोतवाली क्षेत्र के कुल्लही गांव के पास रविवार सुबह हुआ। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत मौके से भाग निकला।
कोतवाली क्षेत्र के पुरवा हफिजुद्दीनपुर निवासी राजेश (38) ट्रैक्टर चालक थे। पिता आशाराम के मुताबिक, राजेश को पिहानी से कुछ सामान लाना था। इसलिए राजेश रविवार सुबह बाइक से पिहानी जा रहे थे। उनके साथ गांव निवासी लखन सक्सेना (40) भी थे। बिना हेलमेट लगाए बाइक राजेश चला रहे थे। इस दौरान पिहानी-गोपामऊ मार्ग पर कुल्लही गांव के पास कोल्हू के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक समेत दोेनों सड़क पर गिर गए। दोनों को गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। दोनों घायलों को एंबुलेंस से पिहानी सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सक ने राजेश को मृत घोषित कर दिया।
लखन को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुत्र का शव देखकर मां आशा रानी बिलख पड़ीं। राजेश तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़े व अविवाहित थे। कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है। परिजनों के शिकायती पत्र और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।