{"_id":"66eb26b98077f533ca0dd815","slug":"bike-rider-going-to-work-hit-by-vehicle-dies-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-119892-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मजदूरी करने जा रहे बाइक सवार को वाहन ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मजदूरी करने जा रहे बाइक सवार को वाहन ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
बेहंदर। संडीला के औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में मजदूरी करने जा रहे बाइक सवार को कासिमपुर थाना क्षेत्र के संडीला-मल्लावां मार्ग पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल मजदूर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां लाया गया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
कासिमपुर थाना क्षेत्र के अटुका निवासी अवधेश कुमार (30) पिछले कुछ वर्ष से मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के परस नेवादा गांव स्थित ससुराल में रहते थे। वह संडीला के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में मजदूरी करते थे। बुधवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे वह बाइक से मजदूरी करने फैक्टरी जा रहे थे।
संडीला-मल्लावां मार्ग पर कासिमपुर थाना क्षेत्र के गौसगंज गांव के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल अवधेश को पुलिस ने एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में पत्नी रूबी और एक पुत्र है। कासिमपुर थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि मल्लावां पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।