{"_id":"66897bede5285354c5088442","slug":"bike-rider-going-to-in-laws-house-dies-in-accident-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-116623-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ससुराल जा रहे बाइक सवार की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ससुराल जा रहे बाइक सवार की हादसे में मौत
विज्ञापन
हरदोई। साली का तिलक चढ़ाने जाने के लिए ससुराल जा रहे बाइक सवार काे किसी वाहन ने हरदोई-टड़ियावां मार्ग पर टक्कर मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी शैलेंद्र कुमार पाल (24) मजदूरी करते थे। उनकी ससुराल टड़ियावां थाना क्षेत्र के ही सड़िला गांव के मजरा पट्टीपुर मेें है। उनकी साली का तिलक शुक्रवार को जाना था। इसके लिए वह पट्टीपुर जा रहे थे और फिर यहां से अन्य ससुरालीजनों के साथ उसे संडीला जाना था।
टड़ियावां थाना क्षेंत्र में हरदोई-टड़ियावां मार्ग पर उनौती से पहले किसी वाहन नेे बाइक सवार शैलेंद्र को टक्कर मार दी। घटना में घायल शैलेंद्र को जिला अस्पताल लाया गया। यहां कुछ देर बाद ही उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिवार मेें पत्नी अंशू देवी और चार साल का पुत्र अभि हैै। टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने काेई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।