{"_id":"67ab8210263af5cc9b0b56d8","slug":"bike-rider-going-to-attend-engagement-dies-in-accident-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-126742-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सगाई में शामिल होने जा रहे बाइक सवार की दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सगाई में शामिल होने जा रहे बाइक सवार की दुर्घटना में मौत
विज्ञापन
माधौगंज। दोस्त की बहन की सगाई में शामिल होने जा रहे बाइक सवार को टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक समेत टैंकर खंदक में चला गया। पुलिस ने मशक्कत कर टैंकर के नीचे से बाइक और शव निकाला।
माधौगंज थाना क्षेत्र के सेलापुर निवासी विनोद कुमार (35) एक ईंट भट्ठे पर काम करता था। मंगलवार को गांव में ही रहने वाले उसके दोस्त निशू की बहन की गोदभराई और वरीक्षा बिलग्राम मार्ग पर स्थित एक गेस्ट हाउस में थी। इसी में शामिल होने के लिए वह बाइक से शाम साढ़े पांच बजे जा रहा था। कटरा-बिल्हौर मार्ग पर शेखनपुर गांव के पास टैंकर ने पीछे से उसे टक्कर मार दी।
विनोद बाइक समेत ट्रक के नीचे फंस गया। इसके बाद टैंकर खंती में चला गया। टैंकर के नीचे से पुलिस ने वाहन और बाइक निकाली। घटना का पता चलने पर पत्नी बबिता और परिजन बदहवास हो गए। उसकी एक वर्ष की एक पुत्री भी है। थानाध्यक्ष केके यादव ने बताया कि टैंकर पुलिस के कब्जे में है। तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।