{"_id":"684b090646e420529a0dd733","slug":"bike-rider-falls-into-a-ditch-after-being-hit-by-a-vehicle-dies-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-132753-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: वाहन की टक्कर से खंती में गिरा बाइक सवार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: वाहन की टक्कर से खंती में गिरा बाइक सवार, मौत
विज्ञापन
बिलग्राम। जफरपुर मार्ग पर किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार खंती में जा गिरा। बृहस्पतिवार दोपहर हुई घटना की जानकारी राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को दी। बाइक सवार को मेडिकल कॉलेज हरदोई में मृत घोषित कर दिया गया।
बढ़नपुर निवासी गौरीशंकर (30) चेन्नई में कुकर बनाने की फैक्टरी में काम करते थे। एक माह पहले उनके पिता ओम प्रकाश की तबीयत खराब हो गई थी। इस पर वह वापस गांव आ गए थे और तब से यहीं थे। बृहस्पतिवार दोपहर वह खरीदारी करने बिलग्राम गए थे। इसके बाद वापस अपने गांव जा रहे थे। जफरपुर मार्ग पर ककराखेड़ा गांव के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गौरीशंकर बाइक समेत सड़क किनारे खंती में जा गिरे। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस के साथ एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस से उन्हें बिलग्राम सीएचसी लाया जा रहा था। रास्ते में उनके चाचा रामकिशोर का फोन गौरीशंकर के मोबाइल पर आ गया।
इस पर ईएमटी ने उन्हें घटना की सूचना दी तो परिजन बिलग्राम सीएचसी पहुंच गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर बताते हुए गौरीशंकर को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिवार में पत्नी अनीता और पांच साल का पुत्र अवि है।