फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike rider dies in bike collision, wife and granddaughter injured

Hardoi News: बाइक की टक्कर से बाइकसवार अधेड़ की मौत, पत्नी व पोती घायल

Thu, 26 Jun 2025 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in bike collision, wife and granddaughter injured
हरदोई। समधी की तेरहवीं में शामिल होने जा रहे बाइकसवार दंपती व पोती को बाइक ने टक्कर मार दी। माधौगंज-सेलापुर मार्ग पर हुई घटना में घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाया गया। बुधवार रात यहां चिकित्सक ने अधेड़ व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। पत्नी व पोती का इलाज किया गया।
विज्ञापन

बिलग्राम नगर के सुलहाड़ा मोहल्ला निवासी शिवराम (59) सिलाई करते थे। उनके बड़े पुत्र संजय के ससुर मल्लावां नगर के मोहिद्दीनपुर निवासी अमरलाल की बुधवार को तेरहवीं थी। उसी में शामिल होने के लिए शिवराम, अपनी पत्नी राममूर्ति (55) व पोती वंशिका (7) पुत्री संजय के साथ बाइक से बुधवार की सुबह गए थे। देर शाम तीनों घर वापस आ रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान माधौगंज-सेलापुर मार्ग पर सेलापुर मोड़ पर बाइक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें शिवराम को गंभीर चोटें आईं। उनकी पत्नी व पोती को मामूली चोटें आईं। तीनों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सक ने शिवराम को मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed