फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike rider dies due to pickup dala collision

Hardoi News: पिकअप डाला की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Wed, 26 Apr 2023 01:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to pickup dala collision
सांडी। कटरा- बिल्हौर हाईवे पर सखेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार से जा रहे पिकअप डाला ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन

हरपालपुर थाना के अंधेरा गांव निवासी कप्तान (22) मंगलवार की सुबह बाइक से बिलग्राम की ओर से वापस अपने घर हरपालपुर की ओर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में सांडी थाना क्षेत्र के सखेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार से आ रहे सामने से पिकअप डाला ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कप्तान गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कप्तान को लेकर स्थानीय सीएचसी पर पहुंची। जहां पर डॉक्टर ने कप्तान को मृत घोषित कर दिया। वहीं कोतवाल राजदेव मिश्रा के मुताबिक पिकअप डाला को कब्जे में ले लिया गया है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है। अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed