फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike rider dies, Baba injured in tractor-trolley collision

Hardoi News: ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, बाबा घायल

Mon, 01 Jan 2024 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies, Baba injured in tractor-trolley collision
पिहानी। पिहानी-चपरतला मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार बाबा और पौत्र को टक्कर मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान पौत्र की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के पिपरिया निवासी राम लड़ैते (55) अपने पौत्र अचल मिश्रा उर्फ आशुतोष (18) के साथ सोमवार को बाइक से पिहानी जा रहे थे। बाइक अचल चला रहा था। हर्रैया नहर पुल पर पिहानी की ओर से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाबा पौत्र घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को सीएचसी ले जाया गया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान अचल की मौत हो गई।
विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अचल कस्बे के ज्ञानोदय स्कूल में कक्षा आठ का छात्र था और तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल डीडी सिद्धार्थ ने बताया कि चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed