{"_id":"6868186c866b5ed42302782c","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-dumper-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-133813-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
दिवंगत रविशंकर।
शाहाबाद/बेहटा गोकुल। शाहाबाद-सांडी मार्ग पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की शुक्रवार को मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर मौके पर छोड़कर भाग गया।
बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के सिधौली निवासी रविशंकर (26) खेती करते थे। रविशंकर का ननिहाल रामपुर कोड़ा गांव में है। रविशंकर की मां रामसुखी को शुक्रवार को रामपुर कोड़ा जाना था। रविशंकर शुक्रवार सुबह बाइक से मां को शिरोमननगर छोड़ने गया था।
शिरोमननगर से रामपुर कोड़ा जाने के लिए निजी वाहन चलते हैं। मां को छोड़कर वह वापस गांव जा रहे थे। शाहाबाद-सांडी मार्ग पर शिरोमननगर के निकट सुखेता नदी के पुल पर डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे रविशंकर घायल हो गए। एंबुलेंस से सीएचसी शाहाबाद लाया गया।
यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि डंपर पुलिस के कब्जे में है। चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।