फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike rider dies after being hit by a car, friend injured

Hardoi News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त घायल

Thu, 29 Jan 2026 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a car, friend injured
फोटो-01- जैद। फाइल फोटो
शाहाबाद। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगर की नवीन गल्ला मंडी के पास बुधवार रात कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने एक युवक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया लेकिन परिजन युवक को शाहजहांपुर के अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। परिजन शव वापस सीएचसी ले आए।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला गिलजयी निवासी मोहम्मद जैद (28) मॉल में सेल्समैन थे। बड़े भाई शाह आजम खां के मुताबिक, बुधवार रात मोहम्मद जैद खाना खाकर बाइक से टहलने के लिए निकले थे। उनके साथ पड़ोसी दोस्त असीम (26) भी थे। इस दौरान लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगर की नवीन गल्ला मंडी के पास कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने युवकों को पहचान लिया। परिजनों और एंबुलेंस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

एंबुलेंस से दोनों घायलों को शाहाबाद सीएचसी पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक ने मोहम्मद जैद को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उनको मेडिकल कॉलेज न ले जाकर शाहजहांपुर के अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजन शव सीएचसी वापस ले आए। पुलिस को सूचना दी। मोहम्मद जैद के परिवार में पत्नी और दो पुत्री हैं। कार समेत चालक मौके से भाग गया। कोतवाल जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया। भाई के शिकायती पत्र पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed