फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike rams into parked truck, contractor dies

Hardoi News: खड़े ट्रक में घुसी बाइक, ठेकेदार की मौत

Mon, 11 Sep 2023 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Bike rams into parked truck, contractor dies
हरदोई। शाहजहांपुर रोड पर कुर्रिया गांव के पास ढाबा के सामने सड़क के किनारे खड़े ट्रक में बाइक घुस गई। बाइक सवार ठेकेदार की मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के फूल बेहटा निवासी अंकित सिंह (35) ठेकेदारों के साथ में रहता था। उसके बाद ठेकेदारों से ही काम लेकर भवन निर्माण, शौचालय, इंटरलॉकिंग आदि का काम करता था। बहन सविता ने बताया कि अंकित रविवार की देर रात में गांव के ही साथी मंजेश (28) के साथ हरदोई से वापस घर जा रहा था। रास्ते में कोतवाली देहात क्षेत्र के कुर्रिया गांव के पास एक ढाबे के सामने सड़क के किनारे खड़े ट्रक में बाइक घुस गई। यह हादसा तेज बरसात होने के कारण हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। यहां पर डॉक्टर ने अंकित सिंह को मृत घोषित कर दिया। मंजेश के अधिक चोट होने के कारण इलाज किया जा रहा है। अंकित की शादी हो चुकी है। दो पुत्र व पत्नी बबिता हैं। परिजनों का रो-रोकर हाल खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed