{"_id":"60f3132a8ebc3e6d613e9001","slug":"bike-hit-girl-dies-hardoi-news-knp6406686135","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक में मारी टक्कर, युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक में मारी टक्कर, युवती की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र में पिपरिया पुल के पास शनिवार की सुबह बेटी का इलाज कराने जा रहे पिता की बाइक में पीछे से बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर बाद मौत हो गई।
शाहजहांपुर जिले के कांठ थाना क्षेत्र के ग्राम हुसैनापुर माधौपुर निवासी प्रीती (20) कुछ समय से बीमार थी। शनिवार की सुबह वह पिता राम नरेश के साथ बाइक से शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कपूरापुर के हकीम के यहां इलाज के लिए जा रही थी।
पचदेवरा थाना क्षेत्र में शाहाबाद मार्ग पर पिपरिया पुल के निकट पीछे से दूसरी बाइक ने रामनरेश की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर बैठी प्रीती उछलकर सड़क पर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की मदद से एंबुलेंस को बुलाया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
अस्पताल में कुछ देर बाद प्रीती की मौत हो गई। प्रीती चार भाइयों के बीच अकेली बहन थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।