फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike driver dies, companion injured in road accident

Hardoi News: सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत, साथी घायल

Fri, 02 Feb 2024 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 02 Feb 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bike driver dies, companion injured in road accident
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के माडर-बेहंदर मार्ग पर बुधवार देर शाम बड़ागांव के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई,जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मौलवीखेड़ा निवासी विनय (28) दिल्ली में रहकर मास्क बनाने की फैक्टरी में काम करता था। वह 25 जनवरी को घर आया था। बुधवार शाम करीब सात बजे बाइक से गांव के ही साहबलाल के साथ बेहंदर पत्तल लेने के लिए जा रहा था। रास्ते में थाना क्षेत्र के माडर-बेहंदर मार्ग पर बड़ागांव के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगने से दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। परिजन उपचार के लिए सीएचसी लाए, जहां पर डाॅक्टरों ने विनय को मृत घोषित कर दिया। साथी साहबलाल का उपचार चल रहा है। मृतक के परिवार में पत्नी अर्चना, ढाई वर्षीय बेटी आदिका है। प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed