फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike collides with traffic police barricade, one dead, friend injured

Hardoi News: बाइक ट्रैफिक पुलिस बैरिकेड्स से टकराई, एक की मौत, साथी घायल

Fri, 04 Oct 2024 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with traffic police barricade, one dead, friend injured
पचदेवरा। क्षेत्र के हरदोई-शाजहांपुर मार्ग पर धर्मपुर पुलिया के पास बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैफिक पुलिस बैरिकेड्स से टकरा गई। इससे एक युवक की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम कुर्रियाकला निवासी मोनू (33) अपने साथी आदेश कुमार गुप्ता (35) के साथ बाइक से बृहस्पतिवार को अनंगपुर ढाबा से खाना खा कर वापस घर आ रहे थे। हरदोई-शाहजहांपुर की सीमा के पास धर्मपुर गांव की पुलिया पर लगे पुलिस ट्रैफिक बैरिकेड्स से बाइक टकरा गई। इससे मोनू और आदेश कुमार गुप्ता दोनों घायल हाे गए।
विज्ञापन

परिजन घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर ले गए। जहां पर चिकित्सक ने मोनू को मृत घोषित कर दिया। मोनू के बड़े भाई सोनू श्रीवास्तव ने बताया कि मोनू भूमिहीन था और हेयर ड्रेसर का काम करता था। उसके परिवार में पत्नी लक्ष्मी देवी,दो बेटी और दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed