फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   bike collided with pole, driver died

Hardoi News: बाइक पोल से टकराई, चालक की मौत

Sat, 01 Jul 2023 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
bike collided with pole, driver died
पिहानी। पिहानी-जेबीगंज मार्ग पर ग्राम जरौना के पास अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से बाइक टकरा गई। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए सीएचसी पर लाया गया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली शाहाबाद के ग्राम नगला गणेशपुर नगरिया निवासी परवेश (35) हरियावां मिल में काम करता था। गुरुवार की रात वह जेबीगंज से दावत खाकर बाइक से घर लौट रहा था। रात करीब सवा नौ बजे पिहानी-जेबीगंज मार्ग पर ग्राम जरौना के पास सामने से किसी जानवर के आने से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में परवेश गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से उसे सीएचसी लाया गया, जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। युवक हेलमेट लगाए था या नहीं इस बात की जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed