फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   bijlee bill

नहीं मिली रियायत, बकाए पर 83 का कनेक्शन कट

Sat, 29 Feb 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
bijlee bill
हरदोई। बिजली विभाग का चेकिंग व वसूली अभियान निरंतर जारी है। शुक्रवार को तीसरे दिन भी पांच टीमों ने 15 मोहल्लों में अभियान चलाकर चेकिंग व वसूली की। लगभग 15 लाख रुपये की बकाएदारी पर टीम ने 83 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए।
विज्ञापन

जेई आलोक रावत की अगुआई में टीम ने चांद बेहटा व धन्नूपुरवा, जेई दिनेश यादव की अगुआई में टीम ने नघेटा, आवास विकास कॉलोनी, सरकुलर रोड व महोलिया शिवपार, जेई सौरभ अवस्थी की अगुआई में डीएम चौराहा, सुभाष नगर व लाइनपुरवा, जेई रजनीकांत की अगुआई में कैनाल रोड, एसपी आवास के पास, पिहानी चुंगी व रद्धेपुरवा व जेई प्रभात कुमार की अगुआई में टीम ने आजाद नगर व सदर बाजार में अभियान चलाकर कनेक्शनों की जांच की और बकाएदारों से वसूली की।
विज्ञापन

लगभग 15 लाख रुपये का बकाया अदा न करने पर टीम ने 83 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। इस दौरान 5 लाख 30 हजार रुपये की वसूली की गई। अभियान के दौरान आसान किश्तों में बिल जमा करने की योजना के तहत 14 उपभोक्ताओं का पंजीकरण किया गया। इस मौके पर कफील अहमद, रमेश चंद्र त्रिपाठी, नितेश, कमलकांत, विनोद, कमरुल, पुष्पेंद्र, पवन व हिमांशू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed