{"_id":"898dab1d8681aec4f367068c2eafa66a","slug":"bielo-the-exclusion-of-duty-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएलओ ड्यूटी का किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएलओ ड्यूटी का किया बहिष्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 31 May 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले मेें टीचरों की बीएलओ के रूप में ड्यूटी लगाने
विज्ञापन
का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शिक्षक संगठनों की ओर से बीएलओ ड्यूटी को
लेकर बहिष्कार तेज हो गया है। शनिवार को जिला मुख्यालय से लेकर तहसील स्तर
पर टीचरों ने कार्य का बहिष्कार कर ज्ञापन सौंपा। शिक्षक संगठनों ने इस
कार्य को हाईकोर्ट और शासन के निर्देशों विपरीत बताया है।
ज्ञात हो कि टीचरों को मतदाता पुनरीक्षण के कार्य में लगा दिया गया है। टीचरों को बीएलओ की जिम्मेदारी दी गई है, जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं। इधर, गर्मी का अवकाश चल रहा है। वहीं हाईकोर्ट और शासन की ओर से निर्देश जारी हो चुके हैं कि टीचरों को गैर शिक्षण कार्य में न लगाया जाए।
टीचरों को बीएलओ बनाने के विरोध में शनिवार को टीचरों ने जिला मुख्यालय से लेकर तहसील व ब्लाक स्तर पर कार्य बहिष्कार किया। जिला मुख्यालय पर जूनियर शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष सुनीता त्यागी के नेतृत्व में टीचरों ने प्रदर्शन किया और टीचरों को बीएलओ से मुक्त करने को प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर उदय शंकर मिश्र, महेश वर्मा, राघवेंद्र पांडेय, सुरेंद्र नाथ तिवारी, ललित शुक्ला, विनोद वर्मा, अजय दीक्षित, श्याम प्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। इधर, ब्लाक संसाधन केंद्र टड़ियावां पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष अनंतराम पांडेय की अध्यक्षता में कार्य बहिष्कार किया गया।
उन्होंने कहा कि टीचरों को गैर शिक्षण कार्य में लगाने से शिक्षा की गुणवत्ता में गिरावट आ रही है। इस मौके अवनीश तिवारी, राम जीवन वर्मा, नेम सिंह यादव, हरि शंकर पांडेय समेत कई टीचर मौजूद थे। उधर, मल्लावां में एडीओ पंचायत सुरेश कुमार, बीईओ शिव सिंह ब्लाक कार्यालय पर प्रशिक्षण देने पहुंचे, पर अपराह्न दो बजे तक कोई भी प्रशिक्षण लेने नहीं आया, तो बीईओ लौट गए।
अपराह्न 3 बजे प्रतिनिधिमंडल के साथ अध्यक्ष बृजेश अवस्थी, रामकिशोर, प्रभा चंदेल समेत 12 टीचर ब्लाक पहुंचे और प्रशिक्षण से बहिष्कार का ज्ञापन एडीओ पंचायत को सौंपा। उधर, माधौगंज में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य व बीएलओ ड्यूटी लगाने केे विरोध में ब्लाक अध्यक्ष अनूप दीक्षित की अगुवाई में टीचरों ने धरना दिया और एडीओ पंचायत को ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर राजेश वर्मा, नीरज शुक्ला, यशपाल सिंह, राखी, डाली, मनोरमा, आयशा खातून, दीनदयाल आदि मौजूद थे। वहीं बिलग्राम में टीचर जुलूस निकालकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन एसडीएम पीपी तिवारी को सौंपा। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष शकील अहमद, ओंकार अग्निहोत्री, राजेश वर्मा, श्याम कि शोर मिश्रा आदि मौजूद थे।
इधर, सवायजपुर क्षेत्र में बैठक कर आलोक मिश्र की अगुवाई में सूची पुनरीक्षण कार्य का बहिष्कार किया गया। सभी टीचरों ने एक स्वर में कहा कि वह जून माह में पुनरीक्षण का कार्य नहीं करेंगे। उधर, पिहानी क्षेत्र के टीचरों ने शनिवार को बीआरसी पर मौजूद होकर मतदाता पुनरीक्षण कार्य में ड्यूटी लगाने का विरोध दर्ज कराते हुए बहिष्कार किया।
इस मौके पर संजीव मिश्रा, कालीचरन, संघप्रिय गौतम, आशीष कुमार, अवनीश कुमार, किरन बाला, गीता देवी व सुधा आदि मौजूद थे। वहीं सांडी में शिक्षक नेता अनवारूल हक की अगुवाई मेें टीचरों ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य में ड्यूटी लगाने का बहिष्कार किया।
इस मौके पर पुष्पेंद्र शुक्ला, मोहम्मद ताहिर, उमेश चंद्र, हीरालाल, अरविंद पांडेय, श्याम किशोर मिश्रा, अब्दुल हलीम, सुधाकर आदि मौजूद थे। उधर, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शिव शंकर पांडेय ने बताया कि टीचरों को गैर शिक्षण कार्य में नहीं लगाया जाएगा। टीचर सिर्फ आपदा के समय और निर्वाचन ड्यूटी के अलावा अन्य कार्य नहीं करेंगे।
कहा कि इसके लिए हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। उधर, डीएम रमेश मिश्र ने कहा कि टीचरों को गैर शैक्षणिक कार्यों में लगाने से जरूर रोका गया है, पर निर्वाचन व जनगणना को अलग रखा गया है। कहा कि यह राष्ट्रीय कार्यक्रम हैं। निर्वाचन आयोग अलग से भुगतान भी करता है।
वैसे भी इस कार्य में शैक्षणिक कार्य प्रभावित नहीं हो रहा, क्योेंकि वर्तमान में अवकाश चल रहा और इसमें आधे से भी कम टीचर ड्यूटी पर लगाए गए हैं।