{"_id":"9e2305e2d94960f41d223ae0c2e89387","slug":"bicycle-tour-to-show-off-the-sp-s-policies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल यात्रा निकाल बताएंगे सपा की नीतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल यात्रा निकाल बताएंगे सपा की नीतियां
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Fri, 24 Jul 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सयुस की बैठक में गुरुवार को सपा की नीतियों को
विज्ञापन
गांवों तक पहुंचाने को जिले में साइकिल यात्रा निकालने का फैसला किया। सपा
कार्यालय पर आयोजित बैठक में साइकिल यात्रा की रणनीति बनाते हुए
कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई।
सपा कार्यालय पर आयोजित सयुस की बैठक में जिलाध्यक्ष रत्नेश यादव ने कहा कि 2012 में क्रांति रथ व साइकिल यात्रा निकाल कर हरदोई की आठों विस सीटों पर सपा का परचम लहराने में युवाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। जिसको लेकर ही अब 2017 के चुनाव में भी युवा अपने दायित्वों को निभाएंगे।
युवा पदाधिकारी एक अगस्त से 14 अगस्त तक हर ब्लाक के गांव-गांव जाकर साइकिल यात्रा निकालेंगे और मुख्यमंत्री को दोबारा गद्दी दिलाएंगे। बताया कि साइकिल यात्रा का जिलाध्यक्ष शराफत अली का सानिध्य रहेगा। सभा के प्रदेश सचिव राजीव सिंह सिंपल ने कहा कि सीएम के निर्देश पर सभी युवा गांव जाकर नीतियों को बताएंगे।
अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव आदर्श दीपक मिश्र ने कहा कि सीएम ने सभी जाति धर्म के लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाई हैं। जिला उपाध्यक्ष शारदा सिंह व धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सपा किसानों, गरीबों व मजदूरों की शुभचिंतक है, जबकि भाजपा ने सिर्फ झूठे वादे किए।
बैठक में धीरेंद्र सिंह जूरा को जिला उपाध्यक्ष, दीपक यादव को जिला सचिव व पुनीत मिश्र को नगर अध्यक्ष भी नामित किया गया। बैठक में जिला महासचिव प्रशांत मिश्र, जिला उपाध्यक्ष मुईद रजा, अकील सिद्दीकी, कपिल देव शुक्ला, अजय यादव आदि मौजूद थे।